सुपौल: ट्रैक्टर सहित सीमेंट लूटकांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में देर रात हुए ट्रैक्टर सहित उसपर लदी सीमेंट लूट कांड का खुलासा किया है। जिसमे दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। लुटे गए ट्रैक्टर और उसपर लदी सीमेंट भी बरामद कर लिया गया है।

घटना की बाबत SP शैशव यादव ने बताया कि देर रात त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में लक्षमिनिया टोल प्लाजा के समीप एक व्यक्ति जो बाजार से ट्रैक्टर पर सीमेंट लोड कर अपने घर जा रहा था। अपराधियों ने उसे हथियार का भय दिखाकर उससे ट्रैक्टर सहित उस पर लदे फुल टेलर सीमेंट लूट लिया, जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की। इस दौरान देखा गया कि ट्रैक्टर का लाइट ऑफ कर दो लोग नहर के रास्ते ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। जिसे पुलिस द्वारा टोकने पर ट्रैक्टर पर सवार दो व्यक्ति ट्रैक्टर से कूदकर भागने लगे। पुलिस ने उसे खदेरकर उसे पकड़ा। पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि यही ट्रैक्टर लूट कर अपराधी भाग रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर और उसपर लदे सीमेंट बरामद कर इस मामले में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया गया है।

बताया कि पुलिस इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों का नाम ब्रजेश कुमार और अमित कुमार बताया गया है, गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]