सुपौल: डीएम कौशल कुमार ने किया पिपरा ब्लॉक का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का डीएम कौशल कुमार ने मंगावर को निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम और डीसीएलआर भी मौजूद थे। बताया गया कि इस दौरान डीएम कौशल कुमार ने अंचल में दाखिल खारिज म्यूटेशन और ऑन लाइन कार्यों के प्रगति की जांच की। साथ ही लंबित कार्यों का समय से निबटारा करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर अंचल से संबंधित तमाम कार्यों की जांच की गई। साथ ही पिपरा सीओ को निर्देश दिया गया कि वे म्यूटेशन के मामले जो काफी दिनों से लंबित कार्य है उसकी जांच कर जल्द से जल्द कार्य पूरी करें।

इस मौके पर एडीएम राशिद कलीम अंसारी, डीसीएलआर अली अकरम अंसारी भी मौजूद थे। डीएम के अचानक निरीक्षण से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।इस दौरान सीओ उमा कुमारी,बीडीओ सिवेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *