सुपौल: डीएम कौशल कुमार ने पत्नी संग किया मतदान, लोगों से की बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल सदर बाजार के बबुजन विशेश्वर बालिका उच्च विद्यालय स्थित आदर्श मतदान केंद्र संख्या 144 पर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान आदर्श मतदान केंद्र पर तमाम तरह की सुविधाओं को देखकर जिलाधिकारी काफी खुश हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोक तंत्र के इस महापर्व में लोग घर से निकलकर मतदान करने मतदान केंद्र तक जरूर आए। जिससे मतदान प्रतिशत में इजाफा हो सके और लोकतंत्र और मजबूत बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]