सुपौल: डीएस इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल पिपरा में 78वां स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत पिपरा में अवस्थित डीएस इंग्लिश बॉडिंग स्कूल निदेशक एमडी वली के द्वारा झंडा तोलन किया गया। इस दौरान बच्चों ने प्रभातफेरी निकली। झंडा तोलन के पूर्व देश के लिए मर मिटने वाले उन वीर शहीदों के याद किया गया उसके बाद राष्ट्रीय गान गाकर झंडा तोलन किया गया। 

इस मौके पर स्कूली बच्चे और बच्चियों ने अपने-अपने प्रतिभा पेश किया संगीत और नृत्य के माध्यम सभी को मंत्रमुग्ध किया।

इस दौरान मोजूद गण्यमानय लोगों ने स्कूली बच्चों के द्वारा पेश किए प्रतिभा को तारीफ करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दी।

विद्यालय के शिक्षक के द्वारा आजादी के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया गया कि हमारा देश पहले अंग्रेजों के हाथ गुलाम था हमारे देश के वीर सपूतों आजादी के लिए आंदोलन किया लड़ाई लड़े और शहीद हुए।

अंत में हमारा देश भारत से अंग्रेजों को भाग जाना पड़ा 1947 में हमें आजादी मिली हम तमाम बच्चों से कहना चाहता हूं कि पढ़ लिखकर देश का नाम रोशन करें और इस तिरंगे को आन बान शान को कभी झुकने ना दे।

इस मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रचार्ज लाडली अनवर, प्रबंधक चेतन वर्मा के अलावे सभी शिक्षक एवं शिक्षाएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद उपस्थित सभी बच्चे अतिथि को प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]