सुपौल: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय की सात छात्राएं बीमार, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल जिले में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय की सात छात्राएं अचानक बीमार हो गईं। सभी बीमार छात्राओं को तुरंत प्राथमिक इलाज के लिए पिपरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। इनमें से दो छात्राओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के विसनपुर गांव में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में घटी। विद्यालय की एक शिक्षिका के अनुसार, छात्राओं को तेज ठंड की वजह से चक्कर और अस्वस्थ महसूस होने की शिकायत थी। स्थिति बिगड़ने पर सभी को अस्पताल ले जाया गया।

वहीं पिपरा CHC के डॉक्टरों के अनुसार, सभी छात्राओं को कोल्ड और कफ की समस्या थी। ठंड के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। गंभीर हालत वाली दो छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी छात्राओं का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है, और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

विद्यालय प्रशासन की प्रतिक्रिया

विद्यालय प्रशासन का कहना है कि ठंड के कारण छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी। इस घटना के बाद विद्यालय में छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि छात्राओं को गर्म कपड़े और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]