सुपौल: तिलयुगा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

सुपौल जिले के मरौना थाना अंतर्गत परिकोच पंचायत स्थित तिलयुगा नदी में दो नाबालिग लड़कों का डूबने से मौत हो गया। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। जिसके बाद अगले दिन शनिवार को सुबह 9 बजे के करीब रेस्क्यू कर दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया। लोगों का आरोप है कि एसडीआरएफ की टीम मौके पर करीब चार घंटे देरी से पहुंची, जिसके कारण बच्चों की मौत हो गई। इसी आक्रोश में आक्रोशित लोगों ने शनिवार को मरौना निर्मली सड़क को जामकर विरोध प्रदर्शन भी किया। लोगों का आरोप था कि दोपहर 12 बजे की घटना है और साढ़े 5 घंटे बीत जाने के बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि शुक्रवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे के बाद SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन शव नहीं मिला, अंधेरा ज्यादा होने की वजह से शुक्रवार की रात रेस्क्यू रोक दिया गया। दूसरे दिन शनिवार को सुबह 5 बजे रेस्क्यू शुरू किया गया, जिसके बाद सुबह 9 बजे शव बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि मरौना थाना क्षेत्र के कमरैल पंचायत अंतर्गत हड़री वार्ड 11 निवासी हीरालाल कामत का 12 वर्षीय पुत्र रवन कुमार और छोटेलाल कामत का 11 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार शुक्रवार को दिन के 12 बजे लगभग अपने गांव के ही बच्चों के साथ नदी किनारे खेलने गया था। इसी दौरान चार बच्चे नदी में स्नान करने के लिए उतरे। जिसमें से दो बच्चा पानी में डूब कर लापता हो गया, जबकि दो बच्चा बाहर निकल आया। वहीं घटना के बाद आसपास के लोगों को हल्ला देकर बुलाया गया। लेकिन दोनों बच्चे डूब कर लापता हो गया। जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों को ढूंढने का प्रयास शुरू हो गया। लेकिन बच्चा नहीं मिला। इसके बाद एसडीआरएफ को सूचना दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के करीब चार घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कुछ देर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन फिर रात होने की वजह से ऑपरेशन रोक दिया। इसके बाद शनिवार को सुबह फिर से खोजना शुरू किया, जिसके बाद करीब 9 बजे शव बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]