सुपौल: तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मारी ठोकर, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई महिला की मौत

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी वार्ड न 7 सखुआ गांव में शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ठोकर मार दी। जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी पिपरा ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही घायल महिला की मौत हो गई।

बताया गया है कि वृद्ध महिला बकरी चरा कर वापस अपने घर लौट रही थी उसी दरमियान घर के समीप सड़क पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा ले जा रहे थे कि रास्ते में ही घायल महिला सतीया देवी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर मौजूद डॉक्टर ने वृद्ध महिला को मृत् घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृत महिला सतीया देवी सखुआ सखुआ निवासी स्व रामदेव साह की पत्नी थी। इधर घटना के बाद बाइक सवार घटनास्थल पर ही बाइक छोड़ भाग निकले। बाइक का नंबर बीआर 50 M 4834 बताया गया है। परिजनों ने घटना की सूचना पिपरा पुलिस को दी मौके पर थानाध्यक्ष संजय दास अपने दल बल से अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घुटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *