सुपौल: त्रिवेणीगंज अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर की उसके आवास में फंदे से लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणीगंज मंगल बाजार रोड स्थित एक किराए के कमरे में पंखे से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय पप्पू कुमार यादव डगमारा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। मृतक पप्पू कुमार यादव त्रिवेणीगंज अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत विस्वान कंपनी के एक कर्मी थे। जो कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे।

घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बड़ा आरोप लगाया है। मृतक पप्पू कुमार के बहनोई अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि काम का प्रेशर रहने के कारण तंग आकर पप्पू ने खुदकुशी की है,  25 वर्षीय मृतक पप्पू यादव 3 वर्ष पूर्व विस्वान कंपनी में नेटवर्क एडमिन के पद पर त्रिवेणीगंज अनुमंडल कार्यालय में ज्वाइन किया था। जहां त्रिवेणीगंज में ही  एक किराए के कमरे में पप्पू रहता था।

मौके पर मौजूद त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक पप्पू यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है और घटना की हर बिंदु पर बारीकी से जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]