सुपौल: करजाईन में लगाया गया दंत चिकित्सा शिविर

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

बिहार दिवस तथा होली मिलन समारोह के अवसर पर निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। गुरुकुल शिक्षक संस्थान करजाईन बाजार में आयोजित इस शिविर में दंत चिकित्सक डॉ अभिजीत आनंद मेहता के द्वारा जांचकर सलाह दिया गया।  इस मौके पर दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद शारदा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में जागरूकता के साथ उनका सर्वांगीण विकास भी होता है। 

इस मौके पर 100 ग्रामीणों और विद्यार्थियों के दांतों की जांच की साथ ही दांतों की सुरक्षा और देखभाल से संबंधित जानकारी दी। चिकित्सक ने बताया कि कम से कम 6 माह के अंतराल में डेंटिस्ट से दांत का चेकअप करवाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]