सुपौल: दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का किया गया वितरण

न्यूज डेस्क सुपौल:

व्यवहार न्यायालय परिसर सुपौल में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना अन्तर्गत ऐसे चलंत दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता का प्रतिशत 60 प्रतिशत या उस से अधिक है उन योग्य दिव्यांगजनों को जिलाधिकारी कौशल कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह, एसपी शैशव यादव तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार तरुण कुमार द्वारा बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया साथ ही परवरिश योजना के दो लाभुक तथा मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के दो लाभुको को भी डमी चेक वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।

मौके पर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया गया कि दिव्यांगजनो को आत्मनिर्भर बनाने में उक्त योजना का महत्वपूर्ण योगदान है बैट्री चलित ट्राईसाइकिल का लाभ प्राप्त होने से दिव्यांगजन पठन पाठन तथा रोजगार करने में आत्म निर्भर बने है। यह एक ऐसी योजना है जिसका लाभ तत्काल देखने को मिलता है।

वहीं सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग आलोक कुमार भारती ने बताया गया की आज कुल 10 दिव्यांगजनो को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल प्रदान किया गया है। सहायक निदेशक द्वारा बताया गया की सुयोग्य लाभुक बैट्री चलित ट्राईसाइकिल हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी पोर्टल SWE.SWFTC पर ऑन लाईन आवेदन कर सकते है।

मौके पर बाल संरक्षण पदाधिकारी भास्कर काश्यप, DEO घनश्याम, कुणाल, बबलू, सुधीर मंडल एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]