सुपौल: दुकान में मिला दस फिट का अजगर, लोगों की उमड़ी भीड़।

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के थरबिट्टा में कोसी तटबन्ध पर अवस्थित एक दुकान में अजगर को देख लोगों में अफरातफरी का आलम हो गया। दुकान के पास लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग के कर्मी ने फुस के बने इस झोपड़ी नुमा दुकान की छपरी में मौजूद अजगर सांप का रेस्क्यू किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ लग गई।

बताया गया कि करीब दस फिट का अजगर सांप था। जो कोसी तटबन्ध पर अवस्थित फुस की झोपड़ीनुमा एक मुर्गे की दुकान की छपरी में छुपा हुआ था। कहा गया कि दुकानदार जब सुबह सबेरे दुकान खोलने गया तो वो सांप को देख दंग रह गया। और इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। फिलहाल वन विभाग द्वारा अजगर का रेस्क्यू कर वन विभाग अपने साथ लेकर चला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]