सुपौल: नए थानाध्यक्ष के योगदान और निवर्तमान थानाध्यक्ष के स्थानांतरण पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

जिले के पिपरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह के स्थानांतरण को लेकर मंगलवार की शाम स्थानीय लोगो द्वारा थाना परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, नव पदस्थापित थानाध्यक्ष संजय दास, नगर पंचायत चेयरमैन मनोज कुमार सिंह उर्फ मन्नू सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व स्थानीय प्रबुद्ध लोग मौजूद थे। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने निवर्तमान थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह के कार्यकाल को सराहते हुए उन्हें फूल माला, बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा में आना जाना लगा रहता है। लेकिन स्थानांतरण के वक्त जब वहां के लोगों को उनके जाने की कमी महसूस हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज की समारोह की उपस्तिथि गवाह है कि बिनोद कुमार सिंह यहां के लिए कितने अहिमियत रखते थे। बहुत कम ऐसा मौका देखनो को मिलता है जब पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए इस तरह का समारोह आयोजित होता है। कहा कि पुलिस के कार्य से लोग खुश कम होता है नाखुश अधिक होता है, लेकिन पुलिस तो हमेशा लॉ एन्ड ऑडर को लेकर काम करता है।

वहीं निवर्तमान थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा में जितना पिपरा थाना में थाना क्षेत्र के लोगों का प्यार मिला वो मैं अपने जीवन में कभी नही भुला पाऊंगा। उन्होंने नव पदस्थापित थानध्यक्ष संजय दास के कार्यशाली कि सराहना करते हुए उन्हें कुशल पुलिस अधिकारी बताया। वहीं नव पदस्थापित थानाध्यक्ष संजय दास ने कहा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखना होगी पहली प्राथमिकता।

इस दौरान नगर पंचायत पिपरा चेयरमैन मनोज कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि निशांत कुमार उर्फ नेहरू, बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पोद्दार, राजद जिला उपाध्यक्ष कारी प्रसाद यादव, उप प्रमुख बबलू चौधरी, राजद नेता प्रदीप यादव, डी.एस स्कूल निदेशक एम वली, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बिस्वास, समाजसेवी शंकर चौधरी, गिरधारी मुखिया, जेपी यादव, वार्ड पार्षद मनोज, नवीन कुमार, संतोष कुमार, एमडी इरफान, संजय यादव, पत्रकार व पुलिस कर्मी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]