सुपौल: नदी में तैरता मिला एक व्यक्ति का लाश, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित मछली मार्केट के पास आज नदी में एक व्यक्ति का लाश जलकुंभी में फसा मिला है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, शव मिलने की जानकारी के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बताया गया है कि शव की पहचान धर्मपट्टी निवासी मो तसलीम के रूप में हुई है।

घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि मो तस्लीम दो दिन से घर से बाहर थे इधर जैसे ही लोगों को जानकारी मिली कि नदी में एक लाश मिली है। वे लोग भी यहां पहुंचे तो देखा कि लाश मो तस्लीम की थी। लाश देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया कि शव के गले पर जख्म से दाग के निशान है। लगता है किसी ने हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हत्या है या और कोई मामला है  यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। फिलहाल पुलिस हर विंदु पर बारीकी से जांच शुरू कर दिया है।

इस बाबत पूछे जाने पर राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]