सुपौल: नहर किनारे मिली अधेड़ की लाश से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

मूसलाधार बारिश के बीच जिले क्व पिपरा थाना क्षेत्र के लिटियाही नहर के किनारे पिपराही सखुआ के समीप गुरुवार को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिली है कि भैंस का चारा करा रहे लोगों ने शव को देख हक्का बक्का रह गए। जिसके बाद इसकी जानकारी लोगों को दी गयी। जानकारी मिलते ही स्थल पर लोगों की भीड़ उमर गई।

हालांकि कुछ लोगों ने इसकी सूचना पिपरा पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पिपरा पुलिस जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना का जायजा लिया जा रहा है। बताया गया है कि अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक अधेड़ कौन है कहां का है और कैसे उसकी मौत हुई है ये स्पष्ट नहीं हो सकी है। लिहाजा मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल शव की पहचान करने में जुटी हुई है। जब तक शव की पहचान नहीं हो जाती तब तक मामला स्पष्ट नहीं हो पायेगा की हत्या है या कुछ और मामला है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]