सुपौल: नहर में डूबने के बाद 10 वर्षीय बालक लापता, NDRF द्वारा की जा रही तलाश

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के दुबियाही छिट स्थित मधेपुरा उपशाखा नहर में दस वर्षीय बालक डूब गया है। जिसकी NDRF टीम द्वारा तलाश की जा रही है। लेकिन अब तक नहर में डूबने से लापता लड़का का सुराग नहीं मिला है।

बताया गया है कि दुबियाही निवासी मुर्शीद आलम के 10 वर्षीय पुत्र महबूब आलम कल दोपहर बाद अन्य बच्चों के साथ नहर पर खेलने गया था। जहां पैर फिसल जाने के कारण दस वर्षीय महबूब आलम नहर में डूब गया। जिसके बाद अन्य बच्चों द्वारा इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। जिसके बाद देर शाम तक नहर में लापता लड़के की तलास की गई लेकिन नहीं मिला। फिर आज सुबह से ही नहर में गोताखोर और आपदा मित्र द्वारा तलास शुरू कर दी गई है। लेकिन अब तक लड़का का सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पिपरा पुलिस प्रशासन भी स्थल पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]