सुपौल: पनोरमा हॉस्पिटल का 04 फरबरी को होगा भव्य उद्घाटन, सांसद चिराग पासवान होगे मुख्य अतिथि, बालीवुड पार्श्व गायक कुमार सानू व हास्य कलाकार एहसान कुरैशी भी करेंगे शिरकत

रिपोर्ट: अमरेश कुमार

सुपौल के छातापुर रामपुर स्थित पनोरमा नगर में बने नव निर्मित पनोरमा हॉस्पिटल का उद्घाटन 04 फरवरी को किया जाएगा।  उक्त बातों की जानकारी नवनिर्मित अस्पताल परिसर में शुक्रवार को पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। बताया की आगामी 04 फरवरी 2024 को पनोरमा हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जमुई के लोजपा सांसद चिराग पासवान जी के हाथों किया जाएगा साथ ही कार्यक्रम में बालीवुड के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक कुमार सानू व काॅमेडियन एहसान कुरैशी भी शिरकत करेंगे। पनोरमा ग्रुप के एमडी संजीव मिश्रा ने बताया की छातापुर जैसे सुदुरवर्ती इलाके में पनोरमा हॉस्पिटल बनने से स्थानीय लोगो को बेहतर ईलाज की बेहतर सुविधाए मिल सकेगी इसके लिए स्वास्थ्य क्षेत्र के अच्छे अनुभवी  चिकित्सकों को नियुक्त किया गया हैं।

मोके पर मौजूद पनोरमा हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ अनुपम ने पत्रकारों से जानकारी साझा करते हुए कहा की पनोरमा हॉस्पिटल में बेहतर ईलाज के लिए मेडिकल से जुड़े अनुभवी कुशल डॉक्टर्स व नर्सिग स्टाप के साथ-साथ सर्जरी व कई प्रकार की चेक-अप के जांच की सुविधा उपलब्ध करायी गई हैं।

इस मौके पर पनोरमा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डाॅ के राघवन, डाॅ अनुपम, मो नजीर, रिपाली, मो गुलाम, डोली, इब्राहिम, धीरेन्द्र, राजीव, शबाब, अनवर, सोहेल, शगुफ़्ता, डोना सिंह, भाग्य श्री, रितेश, राजीव, लालमोहन मेहता, सपना झा, नेहा व अन्य लोग मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]