सुपौल: पिता पर नाबालिग लड़की के यौन शोषण का आरोप, बाल कल्याण समिति ने शुरू की कार्यवाही

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिले के वीरपुर अनुमंडल इलाके से रिश्ते को शर्मशार करने वाली खबर आ रही है। जिसमे एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

दरअसल एक नाबालिग किशोरी ने घटना की सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन को दी। जिसके बाद बाल कल्याण समिति को यह सूचना प्राप्त हुआ। सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम रेस्क्यू के लिए घटना स्थल पर पहुंच गए। जहां पीड़िता को अपने कब्जे में लेकर उसे सुपौल लाया गया है और पीड़िता का मेडिकल कराया गया। जिसके बाद उसे अल्पावास गृह में रखा गया है।

पीड़िता ने बाल कल्याण समिति को बयान दिया कि उसके पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। बुधवार को भी दुष्कर्म का प्रयास किया। मना करने पर मारपीट की। इसके बाद वह भागकर पास के वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गई। वहां लोगों ने उसे रोते देखा तो 1098 नंबर पर फोन किया। इसके बाद पीड़िता बयान दर्ज करने चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बाल कल्याण समिति की सदस्य अफसरी अल्ताफ सुपौल से अनुमंडल अस्पताल वीरपुर पहुंचीं।

जानकारी के अनुसार सात फरवरी की रात से ही पीड़िता अनुमंडल अस्पताल वीरपुर के महिला वार्ड के एक कोने में बैठकर रो रही थी। लोगों को अनहोनी की आशंका हुई तो अस्पताल प्रशासन को जानकारी दी। अस्पताल प्रशासन ने पीड़िता से जब घर जाने के लिए कहा तो उसने मामले का खुलासा किया।

बताया गया है कि अब जेजे एक्ट के प्रावधान के तहत जेजे बोर्ड द्वारा आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]