सुपौल: पिपरा पुलिस ने चार पहिया वाहन पर सवार दो युवकों को हथियार और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक चार पहिया वाहन पर सवार दो युवकों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत थुमहा बाजार स्तिथ थुमहा बसहा मुसहरी सड़क मार्ग में गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा पुलिस ने चार चक्का वाहन के साथ दो युवक को एक हथियार व तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि थुमहा बाजार स्तिथ मुसहरी सड़क की और से एक चार चक्का वाहन से अपराधी अवैध हथियार लेकर जा रहा है। मोके पर गस्ती दल में शामिल एएसआई प्रकाश रजक व एएसआई किशोरी प्रसाद यादव को थुमहा बाजार स्तिथ मुसहरी सड़क मार्ग पहुंचे जहां एक चार चक्का वाहन को आते देखा। पुलिस द्वारा वाहन को रोका और वाहन तलाशी की तलाशी ली गई तो दोनो युवक मोजूद था और बीच वाली सीट के नीचे से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया। वहीं पकड़ाया गया युवक का नाम पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम मोहन जायसवाल थुमहा वार्ड 10 निवासी ओर दूसरा युवक तरणी कुमार थुमहा वार्ड 10 निवासी बताया गया है। जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने मामले की जानकारी थानाध्यक्ष संजय दास को दी गई और युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनो आरोपी को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]