सुपौल: पीएचईडी विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए पंप चालको को दिया गया प्रशिक्षण

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पीएचईडी विभाग द्वारा तमाम नल जल योजना के पम्प चालको को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे पम्प चालकों को मतदाता जागरूकता के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बसंतपुर प्रखंड परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता विपुल कुमार नंदन सहित तमाम अधिकारी और कर्मी शामिल हुए। इस दौरान पम्प चालको ने आम लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

मौके पर मौजूद कार्यपालक अभियंता विपुल कुमार नंदन ने कहा कि निर्वाचन आयोग व जिलाधिकारी के निर्देश पर पंप चालको को मतदाता जागरूकता अभियान का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि प्रत्येक पंप पर मतदाता जागरूकता का पोस्टर लगाया जाएगा। साथ ही सभी पंप चालक भी अपने क्षेत्रों में शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए लोगो को जागरूक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]