सुपौल: पुलिस की गश्ती गाड़ी को तेज रफ्तार एसयूवी ने मारी टक्कर, 20 फीट नीचे खाई में गिरी पुलिस गाड़ी, 4 पुलिसकर्मी जख्मी

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल जिले के रतनपुर थाना इलाके में कोसी पूर्वी बांध पर साहेबान के पास इंडो नेपाल सीमावर्ती इलाके में गश्ती कर रही पुलिस की गाड़ी को बारात से लौट रही एक एसयूवी गाड़ी ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दिया। टक्कर में रतनपुर थाना की पुलिस गाड़ी बांध से करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। जानकारी मिली है कि इस भीषण टक्कर में पुलिस की गस्ती गाड़ी में सवार 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि सभी घायल पुलिसकर्मी व अन्य को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के बीरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालात बेहतर बताई जा रही है। वहीं, घटना को लेकर पुलिस तफ्तीश और करवाई में जुट गई है।

फिलहाल कैमरे पर इस बाबत पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है। हालांकि एसपी शैशव यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस घटना में होमगार्ड के जवान का एक रायफल का बट भी टूटा है। उन्होंने कहा कि घटना में दो होमगार्ड के जवान सहित चालक घायल हुए हैं और एक पुलिस अधिकारी चोटिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *