सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो लूटकांड का खुलासा, नकदी-बाइक और हथियार बरामद

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले में अपराध पर लगाम कसने के उद्देश्य से सुपौल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग लूट की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने इस दौरान लूट की कुल 59 हजार रुपये की नकदी, एक लूटी हुई बाइक और हथियार बरामद किए हैं। दोनों मामलों में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी शरथ आर.एस. ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 23 जुलाई को करजाइन थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त शिक्षक से एक लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कटिहार जिले से कुख्यात अपराधी दीपक यादव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटी गई राशि में से 59 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

वहीं दूसरी घटना 7 जुलाई को बीरपुर थाना क्षेत्र में घटित बाइक लूट से जुड़ी है। इस मामले में भी एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से लूटी गई बाइक और एक देसी हथियार बरामद किया गया है।

एसपी ने बताया कि दोनों घटनाओं में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है और आमजन में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]