सुपौल: प्रतापगंज में ट्रेन से कटकर 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम

News Desk Supaul:

जोगबनी–दानापुर रेलखंड के प्रतापगंज स्टेशन के बीच बेलही भालूकूप ढाला गुमटी के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे लाइन पार करते समय इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही प्रतापगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। मृतक की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया, आंदोली निवासी जोगिंद्र शर्मा (55) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार जोगिंद्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह कान से भी बहुत कम सुनते थे। रविवार को वह अपने रिश्तेदार श्यामलाल शर्मा के घर आए थे। सुबह शौच करने रेलवे लाइन की ओर गए, इसी दौरान गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मृतक का पुत्र शिवशंकर शर्मा भी मौके पर पहुंचा और शव की पहचान की।

प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि “मृतक के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]