सुपौल: बस ऑटो की टक्कर में घायल इलाजरत बालक की चौथे दिन हुई मौत, परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

बस ऑटो की टक्कर में घायल दूसरी कक्षा के एक छात्र की चौथे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई है। आठ वर्षीय बालक का शव जैसे ही उसके गांव लक्ष्मीपुर गांव पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया है।

दरअसल बुधवार को पिपरा थाना क्षेत्र के अमहा में एनएच 106 सड़क पर बस ने एक स्कूली बच्चों से भरी ऑटो में  टक्कर मार दिया था, जिसमे घटना के दिन ही सात वर्षीय एक छात्रा नैना कुमारी की मौत हो गई थी। इस घटना में दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका प्राथमिक उपचार कर बाहर रेफर किया गया था। बताया गया की घायल आठ वर्षीय दूसरी कक्षा के छात्र प्रिंस कुमार की गंभीर स्थिति के कारण उसका इलाज नेपाल के बिराटनगर में चल रहा था। इस बीच शनिवार की रात प्रिंस कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिसका शव अहले सुबह उसके पैतृक घर त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव पहुंचा। जहां शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

इधर जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है। परिजन मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मालूम हो कि पिपरा के एक कोचिंग से पढ़कर सात बच्चे टेंपो से अपने घर लक्ष्मीपुर गांव लौट रहे थे उसी दौरान बस ने टेंपो को ठोकर मार दिया था। जिसमे अब तक दो बच्चो की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]