सुपौल: बस की ठोकर से बच्ची की मौत के विरोध में रात करीब तीन घंटे रही सड़क जाम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के अमहा में देर शाम बस ने ऑटो को टक्कर मार दिया था, जिसमे ऑटो पर सवार 6 स्कूली बच्चे घायल हो गए थे। इस घटना में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। जिसके बाद अक्रोशित लोगों ने रात सड़क को जाम कर दिया था। और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। पिपरा थाना क्षेत्र के एनएच 106 को तेतराही के समीप सड़क जाम कर मृतक के परिजन दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हालांकि सड़क जाम की सूचना पर पिपरा थानाध्यक्ष संजय दास और सीओ उमा कुमारी दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और जामकर्ता को समझा बुझा कर समुचित आश्वासन देने के बाद सड़क जाम को हटाया। बताया गया कि रात में करीब तीन घंटे तक रही सड़क जाम से एनएच पर आवाजाही बंद रही।

दरअसल बुधवार की शाम को कोचिंग से पढ़कर सात आठ स्कूली बच्चे ऑटो पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दरम्यान अमहा के पास एनएच 106 पर स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को बस ने ठोकर मारी थी। जिसमे 6 बच्चे घायल हो गए थे। इस घटना में लक्ष्मीपुर निवासी सुभाष कुमार की तीन वर्षीय बच्ची नैना कुमारी की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजन अक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]