सुपौल: बापू की पुण्यतिथि पर लिया कुष्ठ रोग के खात्मे और रोगियों से अच्छे व्यवहार का संकल्प

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता पखवाड़ा के मौके पर मंगलवार को जिले के रेफरल अस्पताल राघोपुर परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम और डॉ इरफान अहमद व कर्मियों को संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में डॉ दीप नारायण राम ने संकल्प दिलाने से पूर्व कहा कि आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के प्रति स्नेह व सेवा भाव रखते थे। इसलिए आज के दिन कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि बापू ने कुष्ठ रोगियों की सेवा कर यह साबित किया है कि कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सेवा व देख-रेख करने से कुष्ठ रोग नहीं फैलता है। कुष्ठ की बीमारी कीटाणु से होती है जिसका पूर्ण इलाज संभव है। कुष्ठ की पहचान बहुत ही आसान है। चमड़े पर किसी प्रकार का दाग या धब्बा जिसमें दर्द तथा खुजली नहीं होती हो तथा जन्म से नहीं हो तो वह कुष्ठ का प्रारंभिक लक्षण हो सकता है। समय से इलाज कराने से यह रोग पूरी तरह से ठीक हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कुष्ठ मुक्त कराना हमारी सामूहिक जिम्मेवारी है। कुष्ठ रोग के संदेहास्पद लक्षण को पहचान कर उन्हें रेफरल अस्पताल/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर जांच कराने के लिए प्रेरित करें।

मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक नोमान अहमद, पीएमडब्लू ज्योति वर्मा, पवन दास, मो सादाब, राजेश पाण्डेय, मिथलेश झा, संतोष वर्मा, कन्हैया राय, रागनी कुमारी, अंजना कुमारी, सुमित्रा कुमारी, मंजू देवी, सीता देवी, भरत लाल शर्मा, पंकज कुमार, सुमन मेहता, रविन्द्रर सिंह, एएनएम एवं आशा सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]