सुपौल: बिजली चोरी के आरोप में 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही बिजली चोरी की शिकायत के बाद हरकत में आये बिजली विभाग ने सोमवार को चलाये गए विशेष अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के 9 लोगो पर बिजली चोरी के आरोप में पिपरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की मांग की है। पिपरा विद्युत कनीय अभियंता मनोज कुमार के द्वारा थाना में लिखित आवेदन के बाद सभी लोगो पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी नामजदों पर भारी भरकम जुर्माना भी लगाया गया है।

नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लि.त्रिवेणीगंज द्वारा गठित टीम में अभियंता आकाश कुमार, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल त्रिवेणीगंज मनोज कुमार, कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति शाखा पिपरा योगेंद्र मंडल, अमरजीत कुमार मंडल, अरुण कुमार, कुलदीप कुमार सहित अन्य लोग टीम में शामिल थे। आरोपियों में ठाढी भवानीपुर पंचायत के बिशनपुर निवासी मोहन मंडल, दिनापट्टी पंचायत के गुल मोहम्मद, गांगो पासवान, शकुन्ती देवी, अशोक मुखिया, सत्यनारायण मुखिया, भोला मुखिया, फुलेश्वर मुखिया एवं रामचन्द्र यादव शामिल है।

मामले के संबंध में थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि पिपरा के कनिय अभियंता मनोज कुमार द्वारा आवेदन मिला है। 9 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]