सुपौल: बिजली विभाग का कार्य करने के दौरान जख्मी हुए मिस्त्री का इलाज के दौरान मौत

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

ट्रांसफार्मर इंस्टॉल करने के दौरान गाड़ी की चपेट में आए घायल सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 14 निवासी बिजली मिस्त्री का इलाज के दौरान मौत हो गया है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि सुपौल नगर परिषद वार्ड 14 निवासी मो रिजवान वर्षों से बिजली विभाग में कार्य कर रहा था, इसी बीच मो रिजवान 16 मई को सदर बाजार के पोस्ट ऑफिस के समीप ट्रांसफार्मर इंस्टॉल कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी के चपेट में आकर वो घायल हो गया। जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान अहले सुबह मो रिजवान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन सरकार से मुआवजे की मांग के साथ परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]