सुपौल: बीच बाजार दिन दहाड़े दुकान के पास लगी बाइक की चोरी, सीसी टीवी में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित पिपरा-सिंघेश्वर रोड में दिन दहाड़े दुकान के पास लगी बाइक चोरी हो जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। हालांकि बाइक चोरी की यह वारदात सीसी टीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पिपरा थाना क्षेत्र के सुखासनी निवासी पीड़ित मनीष कुमार पिपरा बाजार के सिंघेश्वर रोड में अपनी बाइक एक दुकान के पास खड़ी कर साइबर दुकान में कार्य कर रहे थे। जब काम सम्पन्न हो गया तो मनीष अपनी बाइक के पास पहुंचा तो देखा कि उसका बाइक उक्त जगह से गायब है। मनीष ने तत्क्षण इसकी सूचना पिपरा पुलिस को दी। इस बीच गाड़ी चोरी की सूचना मिलते ही मनीष के परिजन भी बाजार पहुंच गए। और आस पास के दुकान में लगे सीसी टीवी को खंगालने लगा तो सीसीटीवी में देखा कि उसका बाइक एक युवक चोरी कर भाग गया है।

मनीष ने बताया कि उसकी स्प्लेंडर बाइक की चोरी हुई है जिसका न BR50B 1195 है। घटना के बाद बाजार में दहशत का आलम हो गया है। इस तरह दिन दहाड़े बाजार से बाइक चोरी होने पर बाजार के लोग और व्यवसायी भी दहशत में है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]