सुपौल: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि

न्यूज डेस्क सुपौल:

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर जिले के सिमराही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एक श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर उन्हें नमन किया। कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुशील मोदी जी बिहार भाजपा के एक कद्दावर नेता थे उनके निधन से सम्पूर्ण भाजपा परिवार अपने एक चहेते नेता को खो दिया है। उनका निधन समस्त सामायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। बताया कि सुशील मोदी जी के कार्यकाल को समस्त कार्यकर्ता कभी भूल नही पाएंगे।

श्रद्धांजलि सभा में सचिन माधोगड़िया, उमेश गुप्ता, भरत सिंह, प्रशांत वर्मा, राजकुमार पौद्दार, प्रदीप जायसवाल, कुंदन दास, रमन झा, राजू पगड़िया, सुमित महतो, गुड्डू दास, किशन राज, भोलिकन, रामचन्द्र साह, मनोज सिंह, उपेंद्र मंडल, राजकुमार मेहता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]