सुपौल: भाजपा के विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक, उद्योग मंत्री व पीएचईडी मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल भाजपा के विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक आज सदर बाजार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। पीएचईडी मंत्री व उद्योग मंत्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का विधिवत उद्घाटन किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने की।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। यह कार्यसमिति जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में जो आम बजट आया है उसमें किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। खासकर कोसी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए 11500 करोड रुपए आम बजट में व्यवस्था की गई है। जिससे कोशी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि बिहार को बजट में विशेष पैकेज की व्यवस्था मोदी जी की सरकार ने की है, जिससे बिहार का कायाकल्प होना निश्चित है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जब बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा था तो विरोधी दल के नेता विदेश घूमने क्यों चले गए। बिहार विरोधी दल के नेता से जनहित में पूछे जाने वाले प्रश्न से वंचित रह गया। लालू प्रसाद यादव केंद्र में 10 साल मंत्री रहे, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिला पाए। आज घरियाली आंसू बहा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही विशेष राज्य के दर्जा के प्रावधान को समाप्त कर दिया गया था।

वहीं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि कोसी क्षेत्र में औद्योगिक इकाई लगाने पर गहन मंथन केंद्र से राज्य स्तर पर चल रहा है और जल्द ही कोसी क्षेत्र के लोगों को औद्योगिक इकाई लगाने का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान राजद कार्यकर्ता सचेंद्र कुमार उर्फ नेहरू यादव ने बीजेपी की सदस्यता ली। पीएचईडी मंत्री और उद्योग मंत्री ने उनको माला और बुक्के से सम्मानित कर बधाई दिया।

मौके पर जिले भर से भाजपा के तमाम मंच मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]