सुपौल: भीषण आगलगी में 25 घर सहित लाखों की संपति खाक, कई मवेशी भी झुलसे

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रतौली पंचायत के बेरिया गांव में भीषण आगलगी की घटना घटी है। जिसमे करीब 25 घर सहित घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। आगलगी की इस घटना में कई मवेशी भी झुलस गए हैं। लाखों की संपति जलकर खाक होने की जानकारी मिल रही है।


बताया गया कि अचानक लगी आग ने पछुआ हवा के कारण कई घरों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई नजदीक जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे। अफरातफरी का आलम हो गया। हालांकि सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जा सका तबतक 25 घर सहित लाखों की संपति जलकर खाक हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]