सुपौल: मछली खरीदने के दौरान दुकानदार और ग्राहक में मारपीट, दो घायल

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित हाट परिसर में शनिवार की देर शाम मछली खरीदने के दौरान दुकानदार और ग्राहक में जमकर मारपीट हो गई। जिसमे दो युवक घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में भर्ती कराया गया। इधर जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है।

घटना को लेकर बताया गया है कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के रहटा निवासी एक युवक देर शाम मछली खरीदने पिपरा हाट पहुंचे। जहां एक मछुवारे से मछली खरीदा। बताया गया कि वजन कम होने को लेकर युवक की मछली दुकानदार से विवाद शुरू हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद ग्राहक और मछली दुकानदार में जमकर मारपीट हुई। जिसमे दो युवक घायल हो गए हैं। रहटा निवासी घायल ग्राहक दीपेश और नीरज ने बताया कि इस घटना में मछली दुकानदार गोलबंद होकर उनसे मारपीट किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना घटी है मछुवारों का मोटरसाईकल जब्त कर लिया गया है पीड़ित द्वारा आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]