सुपौल: मद्य निषेध थाना सिमराही की कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से चार शराब पीने वाले गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

News Desk Supaul:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग की सख्त निगरानी के बीच मद्य निषेध सिमराही थाना पुलिस ने शराब सेवन करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई आचार संहिता के बीच बिहार मद्य निषेध कानून के सख्त पालन के तहत की गई है।

मद्य निषेध थाना सिमराही की पुलिस ने गुरुवार को राघोपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर शराब पीने की स्थिति में चार व्यक्तियों को पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार की गई है —

  1. दिनेश पासवान, उम्र 39 वर्ष, पिता लालबहादुर पासवान, निवासी हनुमान नगर वार्ड नं. 05
  2. अखिलेश पासवान, उम्र 31 वर्ष, पिता स्व. नागेश्वर पासवान, निवासी गद्दी वार्ड नं. 09
  3. लालदेव मंडल, उम्र 40 वर्ष, पिता स्व. लक्ष्मी मंडल, निवासी रामविसनपुर वार्ड नं. 06
  4. दीपक कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता वीरेंद्र यादव, निवासी चिकनापट्टी वार्ड नं. 06

मद्य निषेध सिमराही थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा गया। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]