सुपौल: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

News Desk Supaul:

शुक्रवार को समाहरणालय सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जीविका के जिला एवं प्रखंड स्तरीय कर्मियों के साथ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले जीविका से जुड़ी महिलाओं को दिया जाएगा। साथ ही जो महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के उद्देश्य से जीविका से जुड़ना चाहती हैं, उन्हें समूह में जोड़ने से पूर्व गहन जांच आवश्यक है, ताकि सही सदस्य ही समूह में जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने यह भी चेतावनी दी कि योजना में वित्तीय गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के बाद जिलाधिकारी ने पिपरा, त्रिवेणीगंज और सुपौल सदर प्रखंड के सभागारों में जीविका मित्रों के साथ भी अलग-अलग बैठक की। इन बैठकों में उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की रूपरेखा और क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का लाभ दिलाने के नाम पर किसी बिचौलिए के झांसे में न आएं और इसकी स्पष्ट जानकारी सभी स्वयं सहायता समूह की दीदियों तक पहुंचाई जाए।

इन बैठकों में पिपरा की 116 जीविका मित्र, त्रिवेणीगंज की 143 जीविका मित्र और सुपौल सदर की 125 जीविका मित्रों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]