सुपौल में गैस एजेंसी के ऑफिस में चोरों ने किया हाथ साफ, नकद, सामान सहित करीब 3 लाख की चोरी

न्यूज डेडक सुपौल: सुपौल जिलांतर्गत राघोपुर थानाक्षेत्र के गणपतगंज बाजार वार्ड नम्बर 6 में NH 106 किनारे स्थित विकास इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के ऑफिस में बीती सोमवार रात को चोरी की वारदात हुई। चोर ऑफिस के दरवाजे के ताले को तोड़कर ऑफिस में घुसे। चोरी की जानकारी गैस ऑफिस में कार्यरत कर्मी को मंगलवार सुबह उस समय मिली जब वो ऑफिस खोलने के लिए आया। बाद में एजेंसी के मालिक विकास जायसवाल को तथा राघोपुर पुलिस को सूचना दी। 

घटना की जानकारी देते हुए एजेंसी के मालिक विकास जायसवाल ने बताया कि प्रतिदिन के भांति सोमवार की शाम को सभी कार्य का निपटारा कर ऑफिस को बंद कर सभी अपने घर चले गए। मंगलवार सुबह को ऑफिस के कर्मचारी जब ऑफिस खोलने के लिए आया तो ऑफिस के दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने अंदर देखा तो ऑफिस के अंदर सभी सामान अस्त व्यस्त था जिसके बाद उन्होंने हमें चोरी की घटना की जानकारी दिया। उन्होंने बताया चोरी में 2 लेपटॉप, सीसीटीवी कैमरा एवं वाईफाई, 400 पीस रेगुलेटर, एक भरा हुआ गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक कैटल, 1 पैकेट लाइटर, एक प्रिंटर को फोड़ दिया गया साथ ही गल्ले में रखे लगभग 15 हजार रूपया नगदी चुरा लिया। बताया कि चोरी के घटना में लगभग 3 लाख की क्षति हुई है।

इधर, घटना को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केसरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]