सुपौल में बीपीएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के बीच किया गया नियुक्ति पत्र का वितरण, अभ्यर्थियों में दिखा काफी उत्साह

न्यूज डेस्क सुपौल: बीपीएससी उत्तीर्ण अध्यापकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित करने को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा, सांसद दिलेश्वर कामैत, विधायक रामविलास कामत, अनिरुद्ध प्रसाद यादव, वीणा भारती सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत किया और अध्यापकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री झा द्वारा भी कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। अपने संबोधन में श्री झा ने कहा कि बिहार में महागठबंधन के सरकार का स्पष्ट सिद्धांत है कि जो वादा किया, उसे हर हाल में पूरा करेंगे। कहा कि सरकार के दस लाख नौकरी के वादे की यह शुरुआत मात्र है। आगे हमलोग अपने वादे मुताबिक दस लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। कहा कि पूरे बिहार में एक साथ एक लाख बीस हजार 326 अभ्यर्थियों के बीच एक साथ नियुक्ति पत्र वितरित करने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है।

बता दें कि जिला मुख्यालय के सदर बाजार स्थित गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक, माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों के कुल 2184 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटा गया।

मौके पर डीएम कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सहित शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद थे।

वहीं नियुक्ति पत्र लेने के बाद अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा गया और इसके लिए अभ्यर्थियों ने सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]