सुपौल में मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु जागरूकता रथ को जिलाधिकारी ने किया रवाना

News Desk Supaul:

समाहरणालय, सुपौल परिसर से सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत मतदाता जागरूकता रथ को जिलाधिकारी सावन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले भर में घूमकर आम नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हर योग्य नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 1 अगस्त 2025 से 1 सितंबर 2025 तक चल रहे विशेष अभियान के दौरान अपने नाम जोड़ने, हटाने, विलोपन, स्थानांतरण एवं संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज कराएं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों तथा नगर परिषद कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इच्छुक नागरिक आवश्यक दस्तावेजों और स्व-घोषणा पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन सुविधा के तहत इच्छुक मतदाता voters.eci.gov.in पर जाकर भी नाम जोड़ने या सुधार से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव और कस्बों में यह संदेश दिया जाएगा कि हर योग्य नागरिक का नाम बिहार की अंतिम मतदाता सूची में दर्ज हो, ताकि लोकतांत्रिक अधिकारों का सही इस्तेमाल हो सके।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, वरीय उप समाहर्त्ता मुकेश कुमार एवं अंजू कुमारी, प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र शैलेश कुमार, प्रधान लिपिक डीआरडीए पंकज कुमार, कार्यपालक सहायक जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय विवेक कुमार, कार्यपालक सहायक स्वीप कोषांग अभिषेक कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]