सुपौल में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, बारिश के बाबजूद डटे रहे लोग

Report: Amresh Kumar|Supaul

सुपौल के गांधी मैदान में आज सुपौल विधानसभा स्तरीय NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें NDA गठबंधन के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री श्रवण कुमार सहित कई सांसद और विधायक शामिल हुए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने NDA सरकार की तमाम उपल्बधियों को गिनाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा की NDA की सरकार में विकास ने रफ़्तार पकड़ ली है हर क्षेत्र में विकास के कार्य द्रुत गति से हो रही है।  शिक्षा स्वास्थ्य बिजली सड़क से लेकर रोजगार और महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। वक्ताओं ने लोगों से अपील किया कि चुनाव आने वाला है ऐसे में तमाम लोग अपने अपने क्षेत्र में NDA के उम्मीदवार को वोट देकर उन्हें बिजयी बनाने का काम करेंगे. ताकि विकास कि गति आगे भी चलती रहे।

इस मौके पर सांसद अशोक यादव, सांसद सुनील कुमार, विधायक आलोक रंजन, लोजपा  (R) के नेता संजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव रालोमो मोहम्मद फजल इमाम मलिक, हम के राष्ट्रीय सचिव श्रवण भुइया सहित स्थानीय सांसद, विधायक एवं सुपौल जिला NDA के सभी नेता शामिल हुए। ख़ास बात यह रही कि लगातार बारिश के बाबजूद NDA सम्मेलन में तमाम कार्यकर्ता और आम लोग डटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]