सुपौल : राघोपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 490 बोतल किया शराब बरामद, नगर पंचायत सिमराही में की गई कार्यवाही

न्यूज डेस्क सुपौल: राघोपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर पंचायत सिमराही के वार्ड नंबर 05 स्थित पिपराही में एक बांस बीट के समीप 490 बोतल यानी कुल 147 लीटर नेपाली दिलवाले सोफी देशी शराब बरामद किया। साथ ही एक मोटरसाइकिल एवं एक टेंपो को भी जब्त किया।

थानाध्यक्ष रजनीश केसरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड नम्बर 05 के पिपराही स्थित एक बांस बीट के समीप मो. सद्दाम पिता स्व. मो. सलामत एवं मो. असलम पिता मो. सलामत दोनों के द्वारा टेंपो एवं मोटरसाइकिल से शराब उतारने की खबर मिली जिसके बाद पुलिस ने उक्त स्थान पर छानबीन करने के लिए पहुँची ही थी कि पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। हालांकि अंधेरा का फायदा उठाकर दोनों भागने में सफल रहा। बताया की मोटरसाइकिल एवं टेंपो की जब तलाशी ली गयी तो अलग-अलग बोरे में से 300 एमएल का कुल 490 बोतल यानी 147 लीटर नेपाली देशी दिलवाले शराब बरामद हुआ।

बताया की दोनों मुख्य कारोबारी एवं टेंपो मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]