सुपौल: राघोपुर पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थानाक्षेत्र अतंर्गत दहीपौरी गांव में राघोपुर पुलिस ने शनिवार रात्रि गस्ती के दौरान एक युवक को दो देशी कट्टा व पांच खोखा के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले को रविवार को एसपी शैशव यादव ने राघोपुर थाना परिसर में प्रेसवार्ता आयोजित कर उक्त मामले का जानकारी दिया। इस दौरान डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता करते एसपी शैशव यादव

प्रेसवार्ता के दौरान एसपी शैशव यादव ने बताया कि शनिवार की रात्रि राघोपुर पुलिस जब थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत के दहीपौरी रेलवे ढाला के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से एक मोटरसाईकिल सवार युवक को आते देख उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उक्त युवक रुकने के बजाय अपना मोटरसाईकिल वहीं छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस बलों के सहयोग से पकड़ लिया गया। बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान दहिपौरी वार्ड नंबर 02 निवासी सियाराम यादव के पुत्र सोनू कुमार यादव के रूप में किया गया।

बरामद देशी कट्टा व खोखा

एसपी श्री यादव ने बताया कि तलाशी के दौरान युवक के कमर से एक देशी कट्टा व मोटरसाइकिल की डिक्की से एक देशी कट्टा, कुल 2 देशी कट्टा तथा 5 खोखा बरामद किया गया। जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां उसके विरुद्ध कांड अंकित कर जेल भेज दिया गया।

इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष नवीन कुमार, एसआई जैनेंद्र कुमार झा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]