सुपौल: राघोपुर में अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया प्रांत अधिवेशन का पोस्टर विमोचन

न्यूज डेस्क सुपौल:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई सिमराही-राघोपुर के कार्यकर्ताओं ने अभाविप के 65वें प्रांत अधिवेशन का पोस्टर विमोचन के एन डिग्री कॉलेज राघोपुर में किया।

मौके पर मौजूद कोसी विभाग प्रमुख प्रो. रामकुमार कर्ण ने बताया कि विद्यार्थी परिषद का 65वाँ तीन दिवसीय प्रदेश अधिवेशन 26 से 28 जनवरी 2024 को पटना में आयोजित होना तय हुआ है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। अधिवेशन में सुपौल जिले के साथ प्रदेश के सभी जिलों से काफी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होना है। इस अधिवेशन में लघु बिहार की झलक दिखाई देगी।

वहीं कॉलेज अध्यक्ष चन्दन कुमार एवं कॉलेज मंत्री नीतीश कुमार ने कहा की प्रदेश अधिवेशन एक वार्षिक उत्सव है जिसे अभाविप के कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन को सफल बनाने हेतु नगर में व्यापक जनसंपर्क व प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में विकास कुमार, सत्यवीर कुमार, दिलखुश कुमार, शुभम कुमारी, अदिति कुमारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]