सुपौल: राघोपुर में आरएसएस की बैठक, विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन की तैयारियां तेज

News Desk Supaul:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) राघोपुर द्वारा रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शताब्दी वर्ष एवं आगामी विजयादशमी उत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संघ के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने उत्सव के आयोजन, पथ संचलन की तिथि व मार्ग, गणवेश की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि इस बार विजयादशमी उत्सव को भव्य और अनुशासित ढंग से मनाया जाएगा।

जानकारी देते हुए स्वयंसेवक संत अमरजीत ने बताया कि विजयादशमी उत्सव न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में राष्ट्रभावना और अनुशासन का संदेश देने का भी अवसर होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी विशेष कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।

बैठक में खंड कार्यवाह ललित कुमार, मनीष भगत, उमेश गुप्ता,अभिनन्दन दास, बिनोदनंद कुमार, मयंक गुप्ता, अरुण जायसवाल, रामु, किशोर, आशीष रवि, कृष्णा दास, कन्हैया दास, बब्लू दास, सुरज, सचिन मेहता, मंटू साह, मनोज मिश्रा,नरेश यादव, रामचंद्र भगत, रंजीत स्वर्णकार, कमलेश प्रधान, गुड्डू जी सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे और सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]