सुपौल: राघोपुर में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में शान से फहराया तिरंगा

Report: A.K Chaudhary

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा झंडा पूरे सम्मान के साथ फहराया गया।

सुबह से ही वातावरण ‘जय हिंद’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।

प्रखंड कार्यालय राघोपुर में प्रमुख फिदा हुसैन, नगर पंचायत सिमराही कार्यालय में मुख्य पार्षद यशोदा देवी, व्यापार मंडल राघोपुर में व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्जुन जायसवाल ने झंडा फहराया।

डाक बंगला राघोपुर में जिला परिषद सदस्या कल्पना देवी, जय हिंद क्लब सिमराही में उप मुख्य पार्षद विनीता देवी, तहसील कचहरी सिमराही में अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया, रेफरल अस्पताल सिमराही में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीप नारायण राम ने झंडा फहराया।

राघोपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय तथा व्यापार संघ में व्यापार संघ अध्यक्ष ललित जायसवाल ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

शैक्षणिक संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ आयोजित किया गया।

केएन डिग्री कॉलेज में प्राचार्य प्रमोद कुमार, द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी सिमराही में प्राचार्य अमित कुमार, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्राट विद्यालय सिमराही में विद्यालय चेयरमैन महादेव मेहता, केम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक विवेक जायसवाल, डॉ. राजेंद्र पब्लिक स्कूल में निदेशक रोशन कुमार रसिक, हरावत उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक महानन्द पाण्डेय ने झंडा फहराया। 

ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल गणपतगंज में प्राचार्य आर. के. चौधरी, बुद्धा वर्ल्ड एकेडमी में प्राचार्य बिकेश कुमार, सेंट्रल पब्लिक स्कूल में निदेशक सुनील लाल, हंसवाहिनी शिक्षण संस्थान में प्राचार्य रंजीत कुमार, हिल्स पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल चंचल भरतिया तथा हंसवाहिनी विद्यासागर निर्मली में प्राचार्य गौतम कुमार नागमणि ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर विद्यालयों में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे माहौल और भी भावनात्मक एवं प्रेरणादायी बन गया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।

वहीं ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल गणपतगंज द्वारा आकर्षक देशभक्ति झांकी का आयोजन किया गया, जिसने आम लोगों का ध्यान आकर्षित किया और देशप्रेम का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]