सुपौल: राघोपुर में पोखर में डूबने से बच्चे की मौत, ननिहाल में पसरा मातम

News Desk Supaul:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत अंतर्गत कोरियापट्टी वार्ड संख्या-6 में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोखर में नहाने के दौरान 11 वर्षीय आकाश कुमार डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दोस्तों के साथ नहाने गया था आकाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश अपने दोस्तों के साथ महादेव चौक स्थित पोखर में नहाने गया था। सभी बच्चे कुछ देर तक पोखर में पानी में नहाते रहे। बाद में उसके दोस्त पानी से बाहर आ गए, लेकिन आकाश बाहर नहीं निकल पाया। जब आकाश को पानी में डूबते देख दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया तो मौके पर ग्रामीण जुट गए।

ग्रामीणों ने निकाला पोखर से

हल्ला सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पोखर में उतरकर आकाश को बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल राघोपुर ले जाया गया।

डॉक्टर ने मृत घोषित किया

अस्पताल में मौजूद ड्यूटी डॉक्टर संजीव द्विवेदी ने जांच के बाद आकाश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का पानी में डूबने से दम घुटने के कारण मृत्यु हो गया। बताया कि इस हादसे की सूचना राघोपुर पुलिस को भी दे दी गई है।

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक आकाश कुमार मूल रूप से मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के बघेली गांव का निवासी था। उसके पिता का नाम सुशील मुखिया है। मृतक के मामा रामप्रवेश कुमार ने बताया कि आकाश रोजाना की तरह दोस्तों के साथ नहाने गया था। बताया कि आकाश बचपन से ही अपने ननिहाल कोरियापट्टी में रह रहा था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां और मामा समेत परिवार के सदस्य बेसुध हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]