सुपौल: राघोपुर में बाइक सीटी रिक्शा में जोरदार टक्कर, दो जख्मी, रेफर

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौआ एन एच 57 पुल समीप गुरुवार रात्रि करीब साढ़े 9 बजे बाइक सीटी रिक्शा में टक्कर भयंकर टक्कर हो गई जिसमें दोनों चालक जख्मी है। बताया जा रहा है कि मझौआ एन एच 57 पुल पर सीटी रिक्शा को बाइक ने मारी जोड़दार टक्कर जिसमें जख्मी को ख़ून से लतपथ अवस्था देख स्थानीय लोगों द्वारा राघोपुर पुलिस को सूचना दिया गया।  जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों जख्मी को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो के गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया।

वहीं इस सड़क दुर्घटना में जख्मी बाइक चालक की पहचान
राम विशनपुर निवासी असर्फी मुखिया के 24 वर्षीय पुत्र धर्मदेव मुखिया और सीटी रिक्शा चालक की पहचान सौराजान निवासी चंदेश्वरी यादव के 20 वर्षीय पुत्र सदानंद यादव के रूप में हुई।

वहीं इस मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गस्ती गाड़ी द्वारा जख्मी को होस्पीटल पहुंचाया गया और घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक और सीटी रिक्शा को लाया जा रहा है। आवेदन मिलने पर आगे की कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]