सुपौल: राघोपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस, निकाली गई प्रभातफेरी

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गुरुवार को देश भक्ति व देश प्रेम के जज्बे के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर सरकारी, कार्यालय, स्कूलों में शान से फहराया गया तिरंगा।

बता दें कि राघोपुर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख फिदा हुसैन, नगर पंचायत सिमराही में मुख्य पार्षद यशोदा देवी, व्यापार मंडल राघोपुर में व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्जुन जायसवाल, डाक बंगला राघोपुर में जिला परिषद सदस्या कल्पना देवी, जय हिंद क्लब सिमराही में उप मुख्य पार्षद विनीता देवी

तहसील कचहरी सिमराही में बीडीओ ओमप्रकाश, रेफरल अस्पताल सिमराही में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीप नारायण राम, राघोपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने झंडा फहराया।

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिमराही कार्यालय में विभाग प्रमुख प्रो रामकुमार कर्ण, जदयू कार्यालय राघोपुर में कमल प्र यादव, राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र सादा ने झंडा फहराया।

वहीं द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी सिमराही में डायरेक्टर विनय चांद, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्राट विद्यालय सिमराही में विद्यालय चैयरमेन महादेव मेहता, राजेन्द्र पब्लिक स्कूल राघोपुर में निदेशक रौशन कुमार, ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल गणपतगंज में प्राचार्य आर. के. चौधरी ने झंडा फहराया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सड़कों पर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान प्रातःकाल में विभिन्न स्कूलों के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]