सुपौल: राजकीय अंबेडकर एससी-एसटी बालिका छात्रावास में दीदी की रसोई का डीएम ने किया शुभारंभ

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर अवस्थित राजकीय अम्बेडकर प्लस टू अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय में मिथिला जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ द्वारा संचालित मिथिला दीदी की रसोई का शुभारंभ जिलाधिकारी कौशल कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक विजय सहनी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक पिपरा कन्हैया कुमार सिंह, पिपरा सीओ रविंद्र चौपाल, प्रबंधक श्रवन झा, एल एच् एस रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जीविका दीदियों को हौसला बढ़ाते हुए काम को सराहा और कहा की दीदी की रसोई में पौष्टिक आहार का ज्यादा से ज्यादा उपयोग में लाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक श्री विजय सहनी ने बताया की जीविका दीदी की रसोई से  खुलने से दीदियों की रोजगार भी बढ़ेगी साथ ही बच्चे को सही पौष्टिक आहार भी मिलेगा जिससे बच्चे को सही पोषण मिल सके साथ ही ऑनलाइन भुगतान का भी व्यवस्था भी किया गया जिससे आसानी से भुगतान किया जा सके। दीदी की रसोई संचालित करने वाली दीदियाँ काफी उत्साहित नजर आई। प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जीविका के जिला कार्यालय से प्रबंधक संचार बलराम कृष्ण, प्रबंधक अधिप्राप्ति रवि शेखर सिंह, जीविका पिपरा के कर्मी संजय कुमार, रानू कुमार, निशा भारती, पुष्पलता भारती, सोनी कुमारी, मंजू कुमारी, शिल्पी कुमारी, अंजू कुमारी एवं CLFOB सदस्य के साथ अन्य कर्मी एवं कैडर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]