सुपौल: ललित बालिका विद्यापीठ स्कूल में छात्राओं के बीच एफएलएन किट के तहत बैग वितरण

News Desk Supaul

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज स्थित ललित बालिका विद्यापीठ स्कूल में बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्ग नवम एवं वर्ग ग्यारहवीं की छात्राओं के बीच एफएलएन किट के अंतर्गत फिलहाल केवल स्कूल बैग का वितरण किया गया।

विद्यालय परिसर में कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बैग प्राप्त कर छात्राओं ने खुशी जताई। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि एफएलएन किट का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक दक्षता को सुदृढ़ करना और अध्ययन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि किट की शेष सामग्री अभी बीआरसी से विद्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। सामग्री उपलब्ध होते ही जल्द ही छात्राओं के बीच पुनः वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। उपस्थित शिक्षकों ने छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। विद्यालय प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि छात्राओं के सर्वांगीण शैक्षणिक विकास के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि उन्हें बेहतर शिक्षण वातावरण और आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक आलोक राज, रामनरेश चौधरी, बिनोद कुमार, किशोर कुमार, कुमुद झा, कमलेश कुमार, सोनी कुमारी, निशा कुमारी, सोनू कुमार एवं पूजित झा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]