सुपौल: लालगंज चौक पर गोलीकांड: सरपंच का बेटा गंभीर रूप से घायल, न्यूरो सेंटर ले जाते समय मौत

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज चौक स्थित पूर्वी मंदिर के पास शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात में सरपंच के बेटे को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मुरली पंचायत के सरपंच शनिचर यादव के 45 वर्षीय पुत्र राम यादव को शनिवार करीब 12:30 बजे गोली मारी गई। परिजनों के मुताबिक, वह किसी काम से लालगंज चौक की ओर गए थे, तभी मंदिर के पास अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर में गोली दाग दी। गोली लगते ही वह मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोग और परिजन उन्हें आनन-फानन में राघोपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद न्यूरो सेंटर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

भपटियाही थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि अस्पताल ले जाने के क्रम में घायल राम यादव की मृत्यु हो गयी है। बताया प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]