सुपौल: लोकसभा चुनाव को लेकर राघोपुर पुलिस और पैरामिलिट्री ने किया फ्लैग मार्च

न्यूज डेस्क सुपौल:

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए राघोपुर पुलिस और पैरामिलिट्री ने बुधवार को सिमराही बाजार में फ्लैग मार्च किया। बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी सख्त कर दी गई है। बुधवार को राघोपुर थाना के एसआई बालेश्वर प्रसाद, पुलिस बल के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांति कायम रखने और कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग का अपील किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस और दर्जनों पुलिस बल ने राघोपुर थाना से निकालकर NH 106 राघोपुर न्यूज मार्केट होते हुए पिपराही रोड होते हुए मुख्य मार्ग, NH 57 जेपी चौक, करजाईन रोड, अस्पताल रोड, जेपी चौक होते हुए पुनः राघोपुर थाना पर आकर समाप्त हुआ।

वहीं जानकारी देते हुए एसआई बालेश्वर प्रसाद ने बताया कि यह फ्लैग मार्च राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही, राघोपुर चौक और विभिन्न स्थानों पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निकाली गई। इसी क्रम में आज सिमराही बाजार में भी फ्लैग मार्च निकाली गई है। उन्होंने लोगो से निर्भय होकर मतदान करने हेतु अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]